मंझनपुर: अटल शताब्दी वर्ष, विरासत सम्मेलन के जरिए अटल के विचारों को मिलेगा नया आयाम, मंझनपुर में जिलाध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस
भारतीय जनता पार्टी मंझनपुर कार्यालय में शनिवार को समय 2 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 2025 भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। उनकी जयंती, 25 दिसंबर, को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।