मंझनपुर: कर्तव्यनिष्ठ उपनिरीक्षक अखण्डानन्द दुबे को कौशाम्बी पुलिस में अंतिम विदाई, पुलिस परिवार ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
कौशाम्बी। थाना मंझनपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक अखण्डानन्द दुबे का शुक्रवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण चिकित्सा प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को समय 11 बजे पुलिस लाइन कौशाम्बी में दिवंगत उपनिरीक्षक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।