मंझनपुर: प्रयागराज के किन्नरों पर कौशाम्बी की महंत गुरु मां मुस्कान ने लगाए गंभीर आरोप: गुंडई और अवैध वसूली का आरोप
कौशांबी जिले में किन्नर समाज के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। महंत गुरु मां मुस्कान किन्नर ने शनिवार को समय 12:30 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रयागराज किन्नर समाज के महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंदगिरी और उनके सहयोगी किन्नरों पर गुंडई, अवैध वसूली और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है।