मंझनपुर: वरिष्ठ पत्रकार के साथ पुलिस ने की अभद्रता, कौशाम्बी की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने की कठोर कार्रवाई की मांग
प्रयागराज के पीएम हाउस मोतीलाल नेहरू कॉलेज में वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि उन्हें अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने से भी रोका। जब वह खबर कवरेज कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया, और गिरफ्तारी की धमकी दी। जिससे पत्रकार समाज में काफी गुस्सा फैला हुआ है।