मंझनपुर: नया नगर सेकेंड के पदमा तालाब में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद हुआ बरामद, परिजनों में है शोक का माहौल
मंझनपुर नया नगर सेकेंड स्थित पदमा तालाब में गुरुवार दोपहर डूबे युवक उमेश कुमार (पुत्र स्व. सुंदर लाल) का शव शनिवार दोपहर 12 बजे बरामद किया गया। पांच गोताखोरों की टीम ने नाव और कटिया की मदद से शव को बाहर निकाला। जैसे ही परिजनों को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माँ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं स्थानीय लोग भी गमगीन नजर आए।