टीकमगढ़: दबंगों की दबंगई! ट्रैक्टर से ढहाई मकान की दीवार, VIDEO वायरल; पीड़ित पहुंचे कोतवाली
थाना कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत समर्रा में कथित तौर पर दबंगों द्वारा ट्रैक्टर से मकान की दीवार गिराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।