निज़ामाबाद: मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव निवासी लालमन चौहान (पुत्र रामचरन) की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि 16 जनवरी को फरिहा रेलवे स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी और वह बेहोश होकर कोमा में चले गए थे घटना के बाद उन्हें आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में थे।