प्रतापगढ़: दिल्ली धमाके के बाद प्रतापगढ़ में हाई अलर्ट, एसपी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
दिल्ली बम धमाके के बाद प्रतापगढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी दीपक भूकर ने बुधवार सुबह 8 बजे बताया की वह भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और पार्किंग का निरीक्षण कर सभी प्रमुख स्थलों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए।सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत राज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।