कायमगंज: गांव डिलरा में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज के गांव डिलरा निवासी रामौतार पुत्र नेकराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात लगभग 10 बजे गांव का निवासी युवक घर में घुस आया।पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा।रामौतार और उनकी पत्नी शिकायत करने प्रधान के पास जा रही थी।तभी युवक ने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट कर दी जिसमें रामौतार व पत्नी धन देवी घायल हो गई।पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया।