चायल: सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, आक्रोशित परिजनों ने खदेरी नदी के पास किया चक्काजाम
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा-कटहुला मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घंटों चलता रहा जाम!