सरीला: चिकासी थाना के रहंक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रंहक गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपने जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।