खरीक: पिकअप से 442 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
मद्यनिषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जाह्नवी चौक के पास एक पिकअप वाहन से 442 लीटर शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 5.31 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां (आदित्यपुर) निवासी भगवान बारी व रोहन लाल को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।