गभाना: नगला पदम में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
चंडौस कोतवाली क्षेत्र के नगला पदम गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।