कांके: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से डोडा लदा वाहन जप्त, आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2024 रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में डोडा लोड कर लाया जा रहा है। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया, साथ ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 28 बोरा डोडा बरामद किया साथ ही कुल 2 लाख 50 हजार रूपया भी बरामद किया गया।