कांके: रांची के लालपुर स्थित बालिका शिक्षा भवन में मादक पदार्थों के विरूद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2024 रांची के लालपुर स्थित बालिका शिक्षा भवन में जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो फिल्म के द्वारा नशे की लत से होने वाले नुकसान, रोकथाम और समाधान के बारे में दिखाया गया। इस दौरान कहा गया कि नशा करने वाले मानसिक रोगी ही होते है, उन्हें परामर्श और काउंसिलिंग की जरुरत होती है।