कांके: श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में वन अधिकार अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, सीएम हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2024 रांची स्थित श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में वन अधिकार अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीएम चम्पाई सोरेन सहित संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में वन संरक्षण और चुनौतियां विषय पर विशेष तौर पर चर्चा की गई।