कांके: राजभवन पहुंचकर बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने पाकुड़ की घटना को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2024 नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने पाकुड़ के गोपीनाथपुर गांव को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से पाकुड़ के गोपीनाथपुर गांव में पुलिस पिकेट की मांग और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने सहित कई मांग की।