कांके: रांची स्थित रिम्स पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग और उनके परिजन से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2024 रांची के ओरमांझी स्थित बीआईटी ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की सूचना मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रिम्स पहुंचकर पीड़ित बच्ची और उनके परिजनो के साथ मुलाकात कर हाल चाल जाना। वही पीड़ित नाबालिग के इलाज कर रहे डॉक्टर और रिम्स के डायरेक्ट से बात कर हर संभव अच्छा इलाज करने की बात कही।