पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, जमीन सर्वे होने पर जमीन डिजिटल हो जाएगा
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे को लेकर बातचीत करते हुए मीडिया से कहा कि जमीन सर्वे हो जाएगा तो जमीन डिजिटल हो जाएगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आज कई ऐसे मां-बाप हैं जिनके बच्चे बिहार से बाहर पढ़ने या जॉब के लिए रहते हैं। अगर उनके मां-बाप ने आज थोड़ी सी मेहनत करके जमीन के सारे कागजात सही कर लिए तो 10 साल बाद भी उनके बच्चे बिहार आएंगे।