पटना ग्रामीण: सूचना भवन में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा, जीतन राम मांझी बड़े नेता हैं, शराबबंदी मामले पर किसी बड़े नेता से बात करें
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी मामले पर कहा था कि बिहार में अधिकारी लोग भी शराब पीते हैं लेकिन जेल सिर्फ दलित लोगों को भेजा जाता है।इसे लेकर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जीतन राम मांझी केंद्र में मंत्री हैं और बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह बड़े नेता है इसलिए उन्हें इस मामले पर किसी बड़े नेता से ही बात करनी चाहिए।