बरहरुवा: हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर बरहरवा प्रेस क्लब का आक्रोश, सीएम के नाम सौंपा मांग पत्र
बरहरवा प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार को बरहरवा कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीते दिन हजारीबाग में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा मौजूद साथियों के द्वारा किया गया। साथ ही सभी पत्रकार साथी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा है