दरभंगा: दरभंगा में तालाब में डूबने से युवक की मौत, NDRF टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने NH-27 किया जाम
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। काकरघाटी के बिजली पंचायत में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक उनकी तलाश की...