हरिद्वार: कंपनी कब्जाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मां और दो पुत्रों समेत 5 लोगों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मां और उसके दो पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेक विहार निवासी एसके गुप्ता ने शिकायत की है कि शारदा नगर में उनकी कंपनी का दफ्तर और गोदाम है। बीते दिनों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी कंपनी और संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।