लोहरदगा: वेतन भुगतान में देरी और शोषण के आरोप से नाराज़ सफाई कर्मियों ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
लोहरदगा: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा की बैठक शनिवार को समाहरणालय के समीप डीसी ऑफिस के समीप मैदान में आयोजित की गई। शनिवार शाम 4 बजे बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कार्य कर रही श्रीश्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी पर सफाई कर्मियों के शोषण, वेतन भुगतान में देरी और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया गया।