Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
jaiyogaacademy
Hip Opening Yoga Stretches | Learn Full Splits Fast (Hanumanasana) | Master Jai
Haryana, India
| Jul 14, 2026
MORE NEWS
#हिसार कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग। गोलियां चलाकर पार्किंग से होते हुए पंप की तरफ से भाग गए हमलावर
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026
सनातन धर्म मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था को लेकर समाज के लोगों ने जताया रोष, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष जांच की मांग यमुनानगर, 20 अगस्त 2026: आज सनातन धर्म मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था एवं संस्था के कामकाज को लेकर समाज के कुछ लोगों द्वारा रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने संस्था की संपत्तियों, दुकानों, दान एवं आर्थिक लेन-देन सहित प्रबंधन व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर निष्पक्ष जांच और पूर्ण पारदर्शिता की मांग की। मंदिर किसी व्यक्ति या परिवार की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि समाज की आस्था का केंद्र है। इसलिए संस्था के संचालन में समाज की उचित भागीदारी और आर्थिक मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोगों द्वारा संस्था के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यदि लगाए गए आरोप गलत हैं तो संस्था के पदाधिकारियों को सामने आकर तथ्यों और रिकॉर्ड के साथ जवाब देना चाहिए। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार और पारदर्शी है, तो निष्पक्ष जांच से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा— “सवाल समाज का है, जवाब भी समाज को चाहिए। मंदिर समाज की आस्था है, किसी की निजी जागीर नहीं।” प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संस्था के पंजीकरण, नियमावली, कार्यकारिणी, चुनाव प्रक्रिया, ऑडिट रिपोर्ट, आय-व्यय, दुकानों एवं अन्य संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की उचित स्तर पर जांच की जाए और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान यह भी कहा गया कि मंदिर में अमीर-गरीब के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और प्रत्येक श्रद्धालु को समान सम्मान मिलना चाहिए। स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करना नहीं, बल्कि मंदिर की व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और समाजहित में मजबूत बनाना है। उन्होंने समाज से अपील की कि किसी भी आरोप को अंतिम सत्य मानने के बजाय रिकॉर्ड और निष्पक्ष जांच के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाए। मुख्य मांगें ▪ संस्था के रिकॉर्ड की जांच हो ▪ आय-व्यय का पारदर्शी हिसाब सामने आए ▪ मंदिर की संपत्तियों की स्थिति स्पष्ट हो ▪ संस्था की कार्यकारिणी एवं चुनाव प्रक्रिया की जांच हो ▪ किसी भी अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई हो ▪ मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को समान सम्मान मिले “अगर सब सही है तो जवाब दो, अगर हिसाब साफ है तो हिसाब दो, सवाल समाज का है—जवाब समाज को दो।” Viral...
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026
जिला रेडक्रॉस के द्वारा दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए 7 से 10 सितंबर 2026 तक जांच व नाप शिविर। यमुनानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, यमुनानगर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों तथा वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों की जांच एवं नाप के लिए चार दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव धीमान ने बताया कि शिविरों का आयोजन 7 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। 7 सितंबर को छछरौली व प्रतापनगर के लिए कम्युनिटी हॉल, छछरौली में, 8 सितंबर को व्यासपुर व सढ़ौरा के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, व्यासपुर में, 9 सितंबर को सरस्वती नगर व रादौर के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, सरस्वती नगर में तथा 10 सितंबर को जगाधरी एवं नगर निगम यमुनानगर क्षेत्र के लिए पंचायत भवन, यमुनानगर में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इन शिविरों में दिव्यांगजनों एवं वयोश्री योजना के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों की जांच एवं नाप की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। एडीप योजना के तहत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, सुनने की मशीन, बैसाखी और कृत्रिम अंग सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। वहीं वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों को सुनने की मशीन, व्हील चेयर, कमर एवं घुटने की बेल्ट, सिलिकॉन फोम कुशन तथा छड़ी/ट्राइपॉड/चौपाई आदि उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। संजीव धीमान ने बताया कि दिव्यांगजनों को शिविर में फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID कार्ड न्यूनतम 40 प्रतिशत), आधार कार्ड तथा आय प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा। आय प्रमाण-पत्र में दिव्यांगजन की वार्षिक आय 2,25,000 रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) साथ लाना होगा। जिनके पास फैमिली आईडी नहीं है, वे वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति की बैंक कॉपी अथवा संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिले 5 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, वे दोबारा इसके लिए पात्र नहीं होंगे। इसी प्रकार अन्य दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग जिन्हें सहायक उपकरण मिले 3 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, वे भी इस योजना के तहत दोबारा उपकरण प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी ने अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों से इन शिविरों में पहुंचकर जांच, नाप एवं पंजीकरण करवाने की अपील की है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव धीमान से 01732-237892 पर संपर्क किया जा सकता है।
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026
कांग्रेस पार्टी ने महान वन्दे मातरम के केवल दो ही छंद गाने का मनमाना फैसला लिया है.... क्या बोले ग्रहमंत्री........
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026
कोर्ट से बरी होकर निकले गैंगस्टर की गो#लियां मारकर ह_त्या#Hisar #HisarNews #NayabSaini #Gangster
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026