बेगूसराय: मधुरापुर पुवारी टोला में खेत से पुलिस ने 537 लीटर विदेशी शराब बरामद की, एसपी ने दी जानकारी
तेघरा थाना क्षेत्र के पुवारी टोला खेत से 537 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 11:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.