बेगूसराय: जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत उप-चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, एसपी ने दी जानकारी
जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत उप-चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने बुधवार की शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी मतदान बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सभी मतदानपुर पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई.