बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा, कार्यालय कक्ष से जुड़े DM
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष से DM तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग आदि की समीक्षा हुई.