बेगूसराय: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में बीटेक छात्र ऋषि कुमार नामक की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। वह सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था और गयाजी जिला अंतर्गत गया कॉलोनी का रहने वाला था। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज की है। मृतक छात्र की पहचान गयाजी जिला के गया कॉलोनी के रहने वाले सुशील कुमार के 21 वर्षीय पुत्र थे।