बहादुरपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहादुरपुर क्षेत्र की जर्जर सड़क का वीडियो, विधायक से लगाई निर्माण की गुहार
बहादुरपुर क्षेत्र में खराब सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वायरल हुए इस वीडियो में बहादुरपुर क्षेत्र के जरोली बुजुर्ग गांव के पास सड़क की बदहाल स्थिति दिखाई गई है। क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुंगावली विधायक से सड़क निर्माण की मांग की है।