#मथुरा-छाता शुगर मिल धरना प्रदर्शन में दंडवत यात्रा कर रहे कन्हैया लाल बघेल का वायरल मथुरा के साथ बातचीत में छलका दर्द देखें वीडियो....
👉 कन्हैया लाल बोले—"मिल बंद होने से बढ़ रही हैं बीमारियां और घट रही है उम्र, जब मिल चलती थी तब क्षेत्र में थी खुशहाली"
👉गन्ना मंत्री से सीधी अपील: कन्हैया लाल बघेल की मांग—"जनता के हित में जल्द से जल्द शुरू कराई जाए छाता शुगर मिल"
डिटेल्स में पढ़ें मामला------
छाता क्षेत्र में शुगर मिल को जल्द से जल्द चालू कराने और किसानों की समस्याओं को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर से कन्हैया लाल बघेल हाथ में गन्ना थामे और दंडवत (दंडौती) देते हुए लगातार छाता शुगर मिल धरना स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।
वायरल मथुरा टीम से बातचीत के दौरान कन्हैया लाल ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि मिल बंद होने से क्षेत्र में बीमारियां बढ़ रही हैं, लोगों की उम्र कम हो रही है और तरह-तरह की असुविधा�
Mathura, Mathura | Aug 19, 2026