बिहटा: देवकुली स्थित प्राचीन देवी मंदिर में तोड़फोड़, चोरों ने सोने की नथिया चुराई
Bihta, Patna | May 8, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकुली गांव स्थित प्राचीन देवी मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर में तोड़-फोड़कर सोने की नथिया चोरी कर ली। इस मामले में जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ काफी संख्या में मौके पर जुट गई। वहीं पुलिस जानकारी मिलते ही मामले की जांच में जुटी हुई है।