लालगंज: दुर्जनीपुर गांव में बाइक के धक्के से घायल महिला की 20 दिन बाद उपचार के दौरान हुई मौत, बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में बीते 13 मार्च को बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल महिला की 20 दिन बाद उपचार के दौरान प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दुर्जनीपुर गांव निवासी महिला के पुत्र अंबेश कुमार वैश्य ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।