बारिश का इंतजार खत्म, खेत में अब नियमित पानी 🌾💧
तोकापाल विकासखंड के बुरूंगपाल के किसान पाकलू पोयाम के खेत में मनरेगा से बना निजी कुआँ अब नियमित सिंचाई का आधार बन गया है।
पहले खेती पूरी तरह मानसूनी बारिश पर निर्भर थी। अब वे धान के साथ मौसमी हरी सब्जियों और मक्के की खेती कर रहे हैं।
अतिरिक्त उपज को बाजार में बेचकर बेहतर आय मिल रही है और परिवार की शिक्षा व रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
इस कूप निर्माण से 600 मानव दिवस का रोजगार भी सृजित हुआ।
खेत में पानी पहुंचा, तो खेती में नई उम्मीद भी लहलहा उठी। 🌱
#मनरेगा #बस्तर #तोकापाल
5 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 23, 2026