समय-सीमा बैठक में जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा
जगदलपुर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान, जनसमस्या निवारण शिविर, 26 जनहितकारी योजनाओं, डिजिटल क्रॉप सर्वे से खरीफ गिरदावरी, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता अभियान और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
🔹 शिविरों से कम से कम एक सप्ताह पहले आवेदनों का संकलन
🔹 पात्र हितग्राहियों को शिविर स्थल पर योजनाओं का लाभ
🔹 खरीफ गिरदावरी का समय पर पूर्णता
🔹 राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का निराकरण
🔹 जल जीवन मिशन और निर्माण कार्यों में तेजी
🔹 नियमित फील्ड विजिट और बेहतर प्रशासनिक समन्वय
समयबद्ध कार्यवाही, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान।
📍 जगदलपुर, बस्तर