मोहनलालगंज: गोसाईगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले अभियुक्त अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दिया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को अखिलेश वर्मा पुत्र उमेश वर्मा नि0 बरौली थाना हरगांव जनपद सीतापुर उम्र करीब 20 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले ले जाया गया है। जिसके तहत आज मुखबिर की सूचना पर मलौली पुलिया से अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया।