मोहनलालगंज: बिंदौवा में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया छात्रावास का लोकार्पण एवं सारंग धनुष विद्या प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास
वनवासी कल्याण आश्रम, बिंदौवा में छात्रावास के लोकार्पण एवं सारंग धनुष विद्या प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे प्रसन्नता है कि लखनऊ में भी श्रीराम वनवासी छात्रावास की स्थापना 1984 में हुई थी। उसी वर्ष गोरखपुर में भी छात्रावास की स्थापना गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में किया गया था।