मोहनलालगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गोसाईगंज में विधायक ने 82 नवविवाहित जोड़ों को दिया उपहार
गोसाईगंज ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा डिंपल द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसी दौरान विधायक अमरेश कुमार रावत ने सभी 82 नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिया और वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।