कांके: दीपा टोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया
Kanke, Ranchi | May 12, 2025 दीपा टोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में सोमवार शाम करीब चार बजे धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे मनाया गया। इस दौरान क्यूरेस्टा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने केक काटकर क्यूरेस्टा अस्पताल की नर्सों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं, उनकी मेहनत और करुणा मरीजों के लिए नया जीवन लाती है।