कांके: कांके रोड पर नए सीएम आवास की आधारशिला सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रखी
Kanke, Ranchi | May 12, 2025 कांके रोड स्थित नए सीएम आवास का सोमवार दोपहर करीब एक बजे सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आधारशिला रखी। इस दौरान नए सीएम आवास के निर्माण के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की गई और पूजन कार्यक्रम पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। बता दें कि नए सीएम आवास सरकार की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जाएगा।