कांके: धुर्वा में झारखंड होमगार्ड मुख्यालय के पास स्कॉर्पियो ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक घायल
Kanke, Ranchi | May 12, 2025 धुर्वा में स्थित झारखंड होमगार्ड मुख्यालय के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कॉर्पियो ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने पहले कई वाहनों में टक्कर मारी। जिसके बाद विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।