कांके: चाईबासा में IED विस्फोट में घायल जवान को रांची के राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
Kanke, Ranchi | May 12, 2025 चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान को सोमवार शाम करीब चार बजे रांची लाया गया। घायल जवान का राज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों को पकड़ने के लिए जंगल में गई थी। तभी एक जवान का पैर नक्सलियों की ओर से बिछाए गए IED पर पड़ गया।