कांके: डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
Kanke, Ranchi | May 12, 2025 डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया। इस दौरान डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर जैप कमांडेंट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूरे विधि विधान के साथ एक शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।