नैनवां: बंबूली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों के देरी से आने से नाराज ग्रामीणों ने डाला ताला, किया प्रदर्शन
Nainwa, Bundi | Jul 22, 2024 बंबूली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों के देरी से आने से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने देरी से आए अध्यापकों को विद्यालय में घुसने नहीं दिया। इस घटनाक्रम को लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया।