नैनवां: नैनवा उप डाकघर में एक करोड़ 66 लाख रुपए का गबन करने के आरोपी को न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल
Nainwa, Bundi | Jul 21, 2024 नैनवा उप डाकघर में बीस खातेदारों के खातों से एक करोड़ 66 लाख रुपए की राशि निकालकर गबन करने के मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया।