नैनवां: नैनवा शहर में निजी अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित में थाने में करवाई रिपोर्ट दर्ज
Nainwa, Bundi | Jul 21, 2024 नैनवा शहर में एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित डी निवासी नर्सिंग कर्मी कमल कुमार सेन ने नैनवा थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित डी निवासी कमल कुमार सेन ने बताया कि वह दोपहर को 2:00 बजे अस्पताल के बाहर मोटरसाइकिल की खड़ी कर ड्यूटी करने चला गया। रात 8 बजे वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली।