बालाघाट: सड़क पर गिरी मिली महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
बालाघाट जिले के भरवेली क्षेत्र में सड़क पर गिरी मिली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सुशीला पति मंगलसिंह कुर्वे के रूप में हुई है। महिला को दो दिन पहले सड़क पर बेहोशी की हालत में मिलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर द