रेवदर: रेवदर में 25 दिन में आधा दर्जन बाइक चोरी, पुलिस के हाथ अब तक खाली
Reodar, Sirohi | Jun 4, 2026 रेवदर। उपखंड क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात चोर दो बाइक चुरा ले गए। कृषि पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह की बाइक सेरवा रोड से और एक अन्य बाइक पवेलियन के पीछे चौधरी वास से चोरी हुई। पिछले 25 दिनों में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं, जिनमें 9 और 28 मई को भू बजाज शोरूम के पीछे से चोरी शामिल हैं।