नागौर: नागौर जिला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी किया ट्रैक्टर किया ज़ब्त
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 नागौर जिला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया। इस मामले में आरोपी सुभाष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने भावंडा क्षेत्र की एक ट्यूबवेल पर खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर लिया, शनिवार देर शाम 8:00 बजे भावंडा पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।