नागौर: भावण्डा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में हरियाणा से आरोपी को गिरफ्तार किया, ट्रैक्टर बरामद, 500 KM तक पीछा किया
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 चोरी के प्रकरण में भावंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी सुभाष को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर को भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 500 किलोमीटर पीछा किया।